शंखनाद INDIA /                                                                                                                   राज्य के मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड लोक संस्कृति एवं परंपरा से जुड़ी ऐपण विधा को देश-दुनिया में अलग पहचान दिलाई जाएगी। इसी मकसद से देहरादून में राज्य का सबसे बड़ा ऐपण इंपोरियम बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पसंद आई इस लोककला एवं कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए पांच करोड़ का बजट रखा गया है। वहीं सरकारी प्राथमिक विद्यालयों की छात्र संख्या बढ़ाने व गुणवत्तायुक्त शिक्षा के उद्देश्य से बच्चों के लिए स्कूल बसों का बंदोबस्त किया जाएगा। ताकि दूरदराज के बच्चों को बेहतर सुविधा देकर उनका भविष्य संवारा जा सकें। वहीं हर प्राथमिक स्कूल में पांच-पांच अध्यापकों की नियुक्ति कर रोजगार के द्वार भी खोले जा रहे है।
फोटो साभार गूगल