cm dhami सीएम धामी

सचिवालय में चल रही बैठक समाप्त हो गई। आज बैठक में 17 प्रस्ताव पेश किए गए। बैठक में कैबिनेट ने कई मुद्दों पर अपनी मुहर लगाई है। कैबिनेट ने राज्य की स्कूली किताबों में राज्य आंदोलन का इतिहास पढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। अब प्रदेश में कक्षा छह से लेकर कक्षा आठ तक के बच्चों को राज्य आंदोलन का इतिहास पढ़ाया जाएगा।

धामी कैबिनेट की बैठक इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

  1. गन्ने के समर्थन मूल्य की धामी कैबिनेट ने घोषणा कर दी है। इस बार अगेती के लिए 375 रुपए प्रति कुंटल जबकि सामान्य के लिए 365 रुपए प्रति कुंटल का रेट तय किया गया है।
  2. गृह विभाग के तहत नागरिक सुरक्षा संशोधित नियमावली को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।
  3. मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को मिली कैबिनेट की मंजूरी।
  4. कक्षा 10 के बाद तीन साल का पॉलिटेक्निक का डिप्लोमा करने वाले छात्रों को मिली राहत। अब ऐसे कोर्स करने वाले छात्रों को माना जाएगा 12वीं के समकक्ष।
  5. UPS पेंशन स्कीम योजना को मिली कैबिनेट की मंजूरी। इसके साथ ही कर्मचारियों को पेंशन स्कीम चुनने का मौका भी मिलेगा।
  6. सभी कर्मचारियों को सेवाकाल में एक बार मिलेगा शिथिलीकरण का लाभ देने पर लगी मंत्रिमंडल की मुहर।
  7. 2025-26 के लिए आबकारी नीति को धामी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही इस नीति में हुए संशोधनों को भी मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है।
  8. ऊधम सिंह नगर के अंतर्गत पराग फॉर्म की 1314 एकड़ जमीन सिडकुल को दिए जाने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी।
  9. ट्राउट मछली प्रोत्साहन योजना को कैबिनेट ने दी मंजूरी।