शंखनाद INDIA/ देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं| हर रोज कोरोना के मरीजों का आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है| सरकार लगातार कोरोना से निजात पाने के लिए कई प्रयास कर रही है लेकिन कोरोना पर लगाम लगाने के अभीतक एक भी प्रयास सफल नहीं हो पाए हैं| कोरोना के कारण मरीजों की मौत का आंकड़ा भी अब लगातार बढ़ रहा है| लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए राज्य के कई जगहों पर 7 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है| जिन शहरों में लॉकडाउन लगाया गया है उनमें राजधानी देहरादून सहित अन्य आठ शहर शामिल हैं|

देहरादून के अलावा ऋषिकेश, पौड़ी, हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं, टनकपुर और बनबसा में भी लॉकडाउन लगाया गया है| इस दौरान आवश्यक सेवाओँ के संचालन की अनुमति दी गई है| इन सभी शहरों में आज शाम से लॉकडाउन शुरू हो जाएगा| लॉकडाउन से पहले आज बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी| 7 दिन के लॉकडाउन के डर से लोग बाजारों में खरीददारी के लिए पहुंचे| इस दौरान कोरोना के नियमों की खूब धज्जियां उड़ी| भीड़ में जहां कई लोग बिना मास्क के नजर आए तो कहीं सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को भी तोड़ा गया| विभिन्न वाहनों से बाजार पहुंचने की होड़ में यातायात व्यवस्था चौपट नजर आई।

बता दें कि इन सभी शहरों में आज शाम 7 बजे से लॉकडाउन शुरू होकर 3 मई सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा| इस दौरान जरूरी सेवाओं की दुकानों को खुलने की अनुमति दी गई है| दरअसल इन दिनों राज्य में कोरोना के संक्रमण से हालात लगातार बद से बदतर होते जा रहे है| हर रोज हजारों की संख्या में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सामने आ रहा है| साथ ही मौत का आंकड़ा भी हर रोज बढ़ रहा है| इसी क लेकर सरकार ने बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर सभी जिलों के जिलाधिकारियों पर लॉकडाउन लगाने का फैसला छोड़ दिया था| सरकार के इस आदेश के बाद से ही कई शहरों के जिलाधिकारियों ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें