Crime : वास्तु दोष खत्म करने और काले जादू को समाप्त करने का वादा कर 35 वर्षीय महिला से दुष्कर्म किया गया। यह घिनौना मामला महाराष्ट्र के पालघर जिले के ठाणे से आया है। राज्य पुलिस ने पालघर और ठाणे से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी पीड़िता के पति के मित्र हैं।

Crime : 2018 से महिला को जानते थे आरोपी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता से कहा था कि उसके पति पर बुरा साया है। सुख-शांति के लिए उसे अनुष्ठान करने होंगे। अप्रैल 2018 से आरोपियों का पीड़िता के घर आना-जाना था। महिला को अकेला पाकर अनुष्ठान किया करते थे।

Crime : महिला से पैसे और सोना भी ऐंठा

आरोपियों ने शांति और पति की सरकारी नौकरी लगने का महिला को आश्वासन दिया था। वहीं, अनुष्ठानों के नाम पर पीड़िता से सोना और 2.19 लाख रुपये भी ले लिया। महिला के साथ 2019 में ठाणे के येऊर जंगल, फिर कांदिवली में मठ में और लोनावाला के एक रिसार्ट में दुष्कर्म किया।

Crime : पीड़िता की शिकायत पर पांचों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि बहुत तलासारी क्षेत्र की महिला ने 11 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने रवींद्र भाटे, दिलीप गायकवाड़, गौरव साल्वी, महेंद्र कुमावत और गणेश कदम को गिरफ्तार किया। पालघर के SP बालासाहेब पाटिल ने कहा कि आरोपियों पर फ्रॉड, रेप और IPC की अन्य धाराओं के मामला दर्ज किया गया है। Also Read : Crime : नहीं थम रहे छेड़छाड़ के मामले, अब Indigo में महिला से गलत हरकत