Crime : दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मानव तस्करी केस के वांटेड को आगरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम विशाल सिंह है, जो कि 39 साल का है। विशाल की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। इसके खिलाफ मयूर विहार थाने में केस दर्ज था। यह गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर मासूम लड़कियों को शादी का झांसा देकर दूसरे राज्यों में ले जाकर देह व्यापार के धंधे में धकेल देता था।

Crime : गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल भागा था आरोपी

स्पेशल सीपी रविन्द्र यादव ने बताया 21 नवंबर, 2019 को एक महिला ने अपनी दो बेटियों के लापता होने की शिकायत मयूर विहार थाने में दी थी। जांच के दौरान पता चला कि दोनों लड़कियों को मानव तस्कर गिरोह द्वारा अगवा कर उत्तम नगर में यौन शोषण किया था। इस मामले में पीड़ित छोटी लड़की के बयान पर नरेश शैलेश, राजू कुमार, शशि माला और किरण को अरेस्ट किया गया था। बाद में दिल्ली पुलिस ने बड़ी बेटी का भी पता लगा लिया था। किडनैपिंग, मानव तस्करी और रेप के आरोपी को केस में भगोड़ा घोषित भी कर दिया गया था। विशाल गिरफ्तारी से बचने के लिए भारत, नेपाल और भूटान में छिपकर रहा। हाल ही में पुलिस को पता चला कि वह आगरा यूपी में है।

Crime : शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था

पुलिस की एक टीम ने फतेहाबाद रोड, आगरा पहुंच उसे अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में इसने अपना जुर्म कबूल लिया। वह पैसे कमाने के लिए लड़कियों को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। जबरन उनसे शारीरिक संबंध भी बनाए जाते थे। विशाल ने राजू कुमार से 2 लाख रुपये में एक पीड़िता खरीदी और उसे 2019 में वेश्यावृत्ति के लिए कोलकाता ले गया। कोलकाता में उसे छोड़ने के बाद वह दूसरी लड़की को खरीदने के लिए 2020 में फिर से दिल्ली आया, लेकिन राजू ने ज्यादा पैसे की डिमांड की थी, इसलिए वह उसे नहीं खरीद सका था। Also Read : Crime: बच्चों के साथ पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग ने की छेड़छाड़

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें