शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातर बढ़ रहे हैं| सरकार कोरोना की रोकथाम के ले लगातार कदम उठा रही है लेकिन बावजूद इसके कोरोना के मामले कम नहीं हो रहे हैं जिससे सरकार की चिंता भी बढ़ता जी रही है| हर रोज कोरोना के नए  मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है| पिछले 24 घंटों में कोरोना के 81 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं| साथ ही 469 लोगों की कोरोना के कारण जान चली गई है| हालांकि 50,356 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं|

कोरोना का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है|  देश में हर दिन सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले महाराष्ट्र में आ रहे हैं और सबसे ज्यादा मौत भी यहीं हो रही है| महाराष्ट्र में कल कोरोना वायरस संक्रमण के 43,183 नए मामले सामने आए| महामारी की शुरुआत के बाद से राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले आए हैं| वहीं संक्रमण से और 249 मरीजों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 54,898 पहुंच गई| महाराष्ट्र के अलावा दिल्ली, गुजरात, पंजाब समेत देश के कई राज्यों में कोरोना के मामलों का ज्यादा असर होता दिख रहा है| लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए राज्य सरकारों ने कई तरह की पाबंदियां लगा दी है| साथ ही लोगों से कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं|

दूसरी तरफ देश में कोविशील्ड वैक्सीनेशन की प्रक्रिया भी लगातार जारी है| 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी| 1 अप्रैल तक देशभर में 6 करोड़ 87 लाख 89 हजार 138 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं| बीते दिन 36 लाख 71 हजार 242 टीके लगे| वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था|  1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है|