इंद्रपाल आर्य

प्रदेशभर में लगातार बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर कांग्रेस नेता इन्द्रपाल आर्य ने सरकार पर सवाल उठाए उठाए हैं। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश में बिगड़ती स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उन्होंने सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने जल्द ही व्यवस्थाओं के पटरी पर ना आने पर आंदोलन की चंतावनी दी है।

बिगड़ती स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस नेता उठाए सवाल

कांग्रेस नेता इन्द्रपाल आर्य ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि लालकुआँ,रामनगर, हल्द्वानी और नैनीताल सहित प्रदेश के अधिकतर सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाएं ठप पड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे मशीन तक नहीं है और ना ही डॉक्टर है।

बदहाल व्यवस्थाओं का निजी अस्पताल उठा रहे फायदा

इंद्रपाल आर्य का कहना है कि सरकारी अस्पतालों की बदहाल व्यवस्थाओं का फायदा स्थानीय निजी अस्पताल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले लोगों से मोटी रकम वसूली जा रही है।इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में होने वाली निशुल्क सरकारी जांचों को भी बाहरी लेबों से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लालकुआं स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतर चुकी हैं। विधानसभा क्षेत्र में चार अस्पताल होने के बावजूद यहां के लोगों को हल्द्वानी, बरेली, दिल्ली जैसे बड़े शहरों में ईलाज के लिए चक्कर काटने पर पड़ रहें।

व्यवस्था जल्द ठीक ना होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

प्रदेश की धामी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को ठीक करने में बिल्कुल गम्भीर नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई हैं। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज हो या प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेज सभी का बुरा हाल है। पूरे प्रदेश में डॉक्टरों सहित रेडियोलॉजिस्ट की भारी कमी है।

पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सवाओं का बुरा हाल हो चुका है। इंद्रपाल आर्य ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही बदहाल व्यवस्था को पटरी में नहीं लाया गया तो सभी कांग्रेस एसीसी विभाग के कार्यकर्ता उग्र आन्दोलन को बध्य होगें। जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।