World Environment Day 2025

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया । इस अवसर पर उन्होंने सीता अशोक का पौधा लगाया। इसके साथ ही प्रदेशभर में स्कूली बच्चों ने भी पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधे लगाए।

विश्व पर्यावरण दिवस पर CM ने लगाया पौधा

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर सीएम ने प्रदेश की जनता से भी आह्वान किया कि वे इस पावन कार्य में सहभागी बनें और अपनी मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रकृति की सेवा करें। सीएम ने कहा कि ये अभियान मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के नाम पर एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

 

जागेश्नर में स्कूली बच्चों ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

राजकीय इंटर कॉलेज पनुवानौला में जागेश्वर रेंज सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। इसके साथ ही वन विभाग के कर्मियों, स्कूल के बच्चों, अध्यापक और अध्यापिकाओं ने पर्यवरण संरक्षण की शपथ भी ली।