चारधाम यात्रा char dham yatra
30 अप्रैल यानी कल से चारधाम यात्रा का आगाज होने जा रहा है। चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक पंजीकरण का आंकड़ा 20 लाख के पार पहुंच गया है। कल अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा।

चारधाम यात्रा का कल आगाज

गंगोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट भी कल ही 11 बजकर 55 मिनट पर बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। बाबा केदार के धाम के कपाट सुबह छह बजकर 20 मिनट पर खुलेंगे। जबकि भगवान बद्रीविशाल के धाम बद्रीनाथ के कपाट चार मई को खुलेंगे। बद्रीनाथ धाम के कपाट सुबह छह बजे ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे।

यात्रा पर आने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

आपको बता दें कि char dham yatra 2025 में आने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। श्रद्धालु ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अब तक 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।