शंखनाद INDIA/ देहरादून

उत्तराखंड में नई सरकार बनते ही मंत्रियों समेत तमाम अधिकारी, अफसरों की जिम्मेदारियों में फेरबदल का दौर जारी है| नवनियुक्त सीएम तीरथ सिंह रावत लगातार अपने अहम फैसले सुना रहे हैं, जिसमें कई मंत्रियों समेत अधिकारी व अफसरों की जिम्मेदारियों को बदल दिया गया है| हाल ही में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है| सुबोध उनियाल को शासकीय प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया है| उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने गुरूवार को ये फैसला लिया|

इससे पहले ये जिम्मेदारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक निभा रहे थे| अब सरकार के तमाम फैसलों की जानकारी मीडिया तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सुबोध उनियाल की होगी| कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के पास कृषि विभाग जैसे कई अहम विभागों की जिम्मेदारी भी है|

 

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें