दून अस्पताल अवैध मजार

देहरादून में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। दून अस्पताल के पास बनी अवैध मजार को शुक्रवार देर रात हटा दिया गया है। जिसके बाद से वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

दून अस्पताल के पास बनी मजार पर चला बुलडोजर

दून अस्पताल में बनी मजार को शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे धवस्त कर दिया गया है। सीएम पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद की गई  जांच के बाद देर रात मजार को बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। पुलिस फोर्स मौजूदगी में मजार के धवस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाई थी मजार

बता दें कि सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर ऋषिकेश निवासी पंकज गुप्ता की ओर से मजार की शिकायत दर्ज की गई थी। जिसके बाद मामले में जांच की गई। जिसमें ये पाया गया कि मजार का निर्माण सरकारी भूमि पर कब्जा कर किया गया है। जिसके बाद इसे धवस्त कर दिया गया है।