शंखनाद INDIA/गाजियाबाद-: खबर गाजियाबाद  से है जहां शमशान घाट में एक बड़ा हादसा हो गया है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद  में रविवार को बारिश की वजह से श्मशान घाट की छत गिरने से एक बड़ा हादसा सामने आया है। हादसे में तकरीबन डेढ़ दर्जन लोग श्मशान घाट के छत के नीचे दबे बताए जा रहे हैं। मौके पर जिला प्रशासन के अलावा एनडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू के लिए पहुंच गई। सूत्रों के मुताबिक एक व्यक्ति के मौत की खबर सामने आ रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना थाना मुरादनगर क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां एक श्मशान में एक वृद्ध की मौत के बाद अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों के ऊपर छत गिर गई। हादसे में तकरीबन डेढ़ दर्जन लोग श्मशान घाट के छत के नीचे दबकर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मुरादनगर थाना क्षेत्र के ही डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई थी जिसके बाद अंतिम संस्कार में कई लोग पहुंचे थे।

मगर लोगो को क्या पता था की उनके साथ इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।इस हादसे में तकरिबन डेढ़ दर्जन लोगो के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। वहां मौजूद लोगो का कहना है की कुछ लोगो को निकाल लिया गया है और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मरने वाला वृद्ध  का रिश्तेदार था। जो की अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था।

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें