हर्षिल से शव बरामद

धराली और हर्षिल में आपदा के दो हफ्ते बाद भी रेस्क्यू जारी है। सोमवार को हर्षिल से करीब तीन किमी आगे एक शव बरामद हुआ है। सेना के जवान का ये शव बताया जा रहा है।

आपदा के 14 दिन बाद एक शव बरामद

सोमवार को हर्षिल से करीब तीन किमी आगे एक शव बरामद हुआ है। आपदा के करीब 14 दिन बाद झाला के पास नदी में ये शव मिला है। बता दें कि अब तक उत्तरकाशी के धराली-हर्षिल आपदा में दो शव मिले हैं। जबकि कुछ दिन पहले दो खच्चरों और एक गाय के शव भी बरामद हुए थे।

5 अगस्त को आए सैलाब के बाद से जारी है सर्च अभियान

पांच अगस्त को धराली और हर्षिल में आए सैलाब ने तबाही मचाई थी। पानी के साथ बह कर आए मलबे में आठ से दस फीट नीचे तक होटल और लोग दबे हुए हैं। तब से ही लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लेकिन अब तक केवल दो शव ही बरामद हो पाए हैं।

एनडीआरएफ की ओर से धराली और हर्षिल में मलबे में दबे लोगों को ढूंढने के लिए ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार का प्रयोग किया जा रहा है। इससे इलेक्ट्रिकल डिटेक्टर वेब किसी मलबे में करीब 40 मीटर नीचे तक दबे किसी भी तत्व की जानकारी बताता है। इस तकनीक से जानकारी मिलने के बाद मलबे की खुदाई की जा रही है।