जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के लिए 11 अगस्त को नामांकन किए गए। जबकि नाम वापस लेने की आज अंतिम तिथि है। अब तक बीजेपी के पाँच जिला पंचायत अध्यक्ष और सोलह ब्लॉक प्रमुख अब तक निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
BJP के 5 जिपं अध्यक्ष और 16 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित
अब तक बीजेपी के पांच जिला पंचायत अध्यक्ष और सोलह ब्लॉक प्रमुख अब तक निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के पदों पर भाजपा की ओर से निर्विरोध जीत दर्ज करने वाले सभी प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई दी है।
प्रतिनिधियों को जीत के उत्सव से दूरी मनाने की सलाह
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि इन निर्विरोध जीतों ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों पर जनता की मुहर लगा दी है। जनकल्याणकारी नीतियों, त्वरित निर्णय क्षमता और पारदर्शी शासन की वजह से आज गांव-गांव में भाजपा के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
उन्होंने कहा कि ये विजय जनता के उस भरोसे का प्रमाण है, जो धामी सरकार की विकास यात्रा और जनता के प्रति समर्पण को देखकर बना है। इसके सथा ही उन्होंने जीतने वाले प्रत्याशियों को जीत के उत्सव से दूरी मनाने की सलाह भी दी है।