शंखनाद INDIA/ देहरादून

आज पूरे देश में भाजपा अपना 41वां स्थापना दिवस मना रही है| उत्तराखंड में भी भाजपा के प्रदेश मुख्यालय से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी का   स्थापना दिवस मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी कोरोना की लड़ाई लड़ने के बाद आज से जनता के बीच शामिल होंगे| मुख्यमंत्री   सबसे पहले वह प्रदेश पार्टी कार्यालय जाएंगे जहां पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन   कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार और पार्टी के तमाम नेता शानिल होंगे|

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भाजपा के 41वें स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पार्टी के संस्थापकों को नमन   किया। सीएम ने कहा कि उनकी निस्वार्थ सेवा, प्रेरणादायी नेतृत्व व कठिन परिश्रम से भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त   हुआ है।उन्होंने सभी समर्पित नेताओं और करोड़ों कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में   आज देश अपनी गौरवशाली संस्कृति के अनुरूप देश का पुनर्निर्माण, गरीबों का कल्याण और विकासोन्मुखी राजनीति की कल्पना साकार हो रही     है।

मुख्यमंत्री पार्टी कार्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायवाला में विधानसभा अध्यक्ष के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित   कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां से वह हरिद्वार जाएंगे और हर की पैड़ी पर मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके अलावा सीएम कुंभ के कार्यों का   लोकार्पण भी करेंगे।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें