भाजपा नेता को कीचड़ से नहलाया

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहती है जो सबको हैरान कर देती है। ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जहां महिलाओं ने बारिश ना होने पर इंद्रदेव को मनाने का अनोखा तरीका अपनाया है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।

बारिश ना होने पर इंद्रदेव को मनाने का अनोखा तरीका

उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। जहां गर्मी से बेहाल महिलाओं ने इंद्रदेव को मनाने का अनोखा तरीका अपनाया। बारिश ना होने से परेशान महिलाओं ने भाजपा नेता के हाथ और पैरों  को रस्सियों से बाधकर कीचड़ से नहला दिया।

भाजपा नेता को बांधकर कीचड़ में नहलाया

महाराजगंज जिले में बीते कई दिनों से बारिश ना होने पर आम लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। इससे खेत सूख गए और फसलें भी बर्बाद होने लगी हैं।ऐसे में कस्बे की महिलाओं ने कजरी गीत गाते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के घर पहुंचीं। उन्होंने नेता के हाथ-पैर रस्सी से बांधे, ज़मीन पर पटका और फिर कीचड़ और ठंडे पानी से नहला दिया।

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो

बता दें कि पुराने जमाने में ऐसा प्रचलन था कि अपने नगर या गांव के मुखिया या किसी सम्मानित व्यक्ति को अगर कीचड़ व पानी से नहलाया जाए तो इन्द्र देव खुश होकर बरसात करते हैं। बरसात का तो पता नहीं लेकिन इस घटना का वीडियो जरूर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इसे अंधविश्वास, मज़ाक और लोक परंपरा बताते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

You missed