आरोपी गिरफ्तार

भाजपा नेता रोहित नेगी की देहरादून के प्रेमनगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में लोगों का भारी आक्रोश पुलिस को देखने को मिला था। लोग लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जिसके बाद दून पुलिस ने  36 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

भाजपा नेता रोहित नेगी के हत्यारे गिरफ्तार

 भाजपा नेता रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को दून पुलिस ने 36 घंटे के अंदर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही दून पुलिस हत्यारोपियों का पीछा कर रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक पांच टीमों को मुजफ्फरनगर व नोएडा भेजा गया था। लगातार उनकी गरिफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे थे।

पुलिस से मुठभेड़ में दोनों आरोपी हुए घायल

पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपित मुजफ्फनगर-मंगलौर की सीमा से निकल रहे हैं। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपित अजहर त्यागी निवासी प्रधान पट्टी, बरला, थाना पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर की दोनों पैरौं और हाथ में गोली लगी। जबकि उसके साथी आयुष कुमार उर्फ सिकंदर निवासी शामली के दोनों घुटनों पर गोली लगी है।