शंखनाद INDIA/नई दिल्ली 
असम विधान सभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। बीजेपी अध्यक्ष जेपी. नड्डा ने पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। संकल्प पत्र जारी करते हुए, पार्टी अध्यक्ष कहा, कि पार्टी 10 सकल्प के माध्यम से आगे बढे़गी। सर्बानंद सोनवाल और पीएम नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व के तहत अब यह बदल गया है। हम असम के समावेशी विकास को आगे बढ़ाने में सक्षम हैं।

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने आगामी असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने 5 साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, कि असम पहले समस्याओं का जवावड़ा था, जिसको हमारी पार्टी ने हल किया है।  जेपी. नड्डा ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में हमारा उद्देश्य जाति, माटी और बेटी को सशक्त करना रहा है। संस्कृति की रक्षा, असम की सुरक्षा और समृद्धि के लिए हम प्रतिबद्ध रहे हैं और इसे लेकर हम चले हैं। वहीं पार्टी ने स्कूली छात्रा को साइकिल देने का भी वादा किया।

भाजपा अध्यक्ष ने ऐलान किया, कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर सही एनआरसी लागू करेंगे। सुरक्षा के लिए एनआरसी पर काम करेंगे। हम वास्तवकि भारतीय नागरिकों की रक्षा करेंगे और घुसपैठियों की पहचान की जाएगी। भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा असम के राजनीतिक अधिकारों की रक्षा के लिए परिसीमन प्रक्रिया को आगे बढा़या जाएगा।
नड्डा ने कहा, कि हमने अपने आपको बढ़ाने के लिए आपके सामने 10 संकल्प रखने का फैसला किया है। ‘ब्रह्मपुत्र मिशन’ के तहत यहां जो बाढ़ की समस्या बनी हुई है उसे नए-नए तरीके से रोकने का प्रयास किया जाएगा, ताकि हम बाढ़ की त्रासदी से असम की जनता को बचा सकें और वो विकास की नई कहानी लिख सकें। पार्टी ने राज्य के 30 लाख लोगों को 3-3 हजार रूपये मदद करने का भी वादा किया।