भारतीय जनता पार्टी ने जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। कई जिलों के अध्यक्ष पर पुराने चेहरों पर पार्टी आलाकमान ने भरोसा जताया है। तो वहीं कई जिलों में नए कार्यकर्ताओं को मौका दिया गया है। देहरादून महानगर से सिद्धार्थ अग्रवाल को एक बार फिर से मौका दिया गया है।

देहरादून ग्रामीण से मीता सिंह को भी एक बार फिर से अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही नैनीताल से मौजूद जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, रुद्रपुर से कमल जिन्दल व पिथौरागढ़ से गिरीश जोशी को भी एकबार फिर संगठन ने मौका दिया है। इसके अतिरिक्त सभी जिलों में नए जिलाध्यक्ष बनाये गए है।

यहां देखें जिलाध्यक्षों की लिस्ट

  1. देहरादून ग्रामीण -मीता सिंह
  2. देहरादून महानगर – सिद्धार्थ अग्रवाल
  3. नैनीताल – प्रताप सिंह बिष्ट
  4. चम्पावत – गोविन्द सावंत
  5. ऋषिकेश – राजेन्द्र तड़ियाल
  6. कोटद्वार – राज गौरव नोटियाल
  7. उत्तर काशी – नागेंद्र चौहान
  8.  पिथौरागढ़ – गिरीश जोशी
  9. अल्मोड़ा – महेश नयाल
  10. बागेश्वर – प्रभा गड़िया
  11. टिहरी – उदय रावत
  12. पौड़ी – कमल किशोर रावत
  13. रुद्रप्रयाग – भारत भूषण भट्ट
  14.  चमोली – गजपाल वर्तवाल
  15. रुद्रपुर – कमल जिन्दल
  16. रूड़की – डॉ मधु
  17. काशीपुर – मनोज पाल
  18.  रानीखेत – उदय रावत
  19. काशीपुर – मनोज पाल