उत्तराखंड की दस बड़ी खबरें
  1. भक्तों के लिए खुल गंगोत्री धाम के कपाट, अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर 10 बजकर 30 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में खोले गए कपाट,  कपाटोद्धघाटन मौके पर सीएम धामी भी मौजूद रहे।
  2. यमुनोत्री धाम के खुले कपाट, शुभ मुहूर्त में 11 बजकर 57 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है।
  3. चारधाम यात्रा का हुआ आगाज, सीएम धामी ने गंगोत्री और यमुनोत्री में पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद, गंगोत्री धाम में पीएम मोदी के नाम की हुई पहली पूजा।
  4. कांग्रेस ने देहरादून में की संविधान बचाओ रैली का आयोजन, सचिन पायलट सहित पार्टी के दिग्गज नेता पहुंचे देहरादून, भाजपा सरकार के खिलाफ किया शक्ति प्रदर्शन।
  5. केदारनाथ यात्रा के लिए जोरों पर तैयारियां, सजने लगा है बाबा केदार का धाम, भव्य रूप से सजाया जा रहा बाबा का धाम, दो मई को भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे केदारनाथ धाम के कपाट।
  6. पहलगाम आतंकी हमले के बाद पिरान कलियर में चला सत्यापन अभियान, हिरासत में लिए गए 41 संदिग्ध, सभी को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है।
  7. उधम सिंह नगर में स्कूलों का टाइम टेबल बदला, डीएम ने जारी किए आदेश, भीषण गर्मी के चलते उधम सिंह नगर जिले में स्कूलों का समय बदला गया है।
  8. चारधाम यात्रा से पहले नकली पनीर का गिरोह का भंडाफोड़, यात्रा में खपाने के लिए लाया गया था 720 किलो नकली पनीर पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार।
  9. उधम सिंह नगर में भीषण सड़क हादसा, चंपावत के युवकों की स्कूटी खड़ी जीप में घुसी, 19 साल के युवक की मौत।
  10. केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान पहुंचे उत्तराखंड, देवभूमि आगमन पर ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने स्वागत किया।