शंखनाद INDIA/देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना का प्रकोप लगातार तेजी से बढ़ रहा है| हर रोज कोरोना के आंकड़ों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोत्तरी दर्ज ,की जा रही है| आम हो या खास हर कोई कोरोना की चपेट में आ रहा है| उत्तराखंड सचिवालय में भी कई अधिकारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है| एक साथ कई अधिकारियों के संक्रमित मिलने से सचिवालय में हड़कंप मचा हुआ है। सभी अधिकारियों को आइसोलेट कर दिया गया है| इसके अलावा अधिकारियों के संपर्क  में जितने भी लोग आए है उनकी भी कोरोना जांच कराई जा रही है|

उत्तराखंड सचिवालय के  दो अपर मुख्य सचिवों समेत तीन आइएएस और एक अपर सचिव की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कई अन्य अधिकारियों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। सचिवालय में जिन अधिकारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा आनंद वर्धन, अपर सचिव एसएस वल्दिया, पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर शामिल हैं| सभी अधिकारियों का डॉक्टरों  की सलाह पर आइसोलेट कर दिया गया है| साथ ही अधिकारियों के संपर्क में आए स्टाफ की भी जांच की जा रही है।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें