एक्सपायर्ड नूडल्स

कुट्टू का आटा खाने के बाद लोगों के बीमार होने के बाद से ही खाद्य विभाग एक्शन में है। लगातार छापेमारी की जा रही है। नकली शराब, मावे, घी और कोल्ड ड्रिंक के बाद अब नूडल्स और कैचअप की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है।

अवैध नूडल्स और और सॉस बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

हल्द्वानी शहर के बीचों-बीच पॉश इलाके में चल रही अवैध नूडल्स और और सॉस बनाने वाली फैक्ट्री का टीम ने खुलासा किया है। नूडल्स बनाने वाले समान में फंगस मिली। इसके साथ ही मौके पर गंदगी का अंबार था। नूडल्स और सॉस बनाने की सामग्री के बीच कॉकरोच भी मिले।

एक्सपायर्ड सामान से बन रहे थे नूडल्स

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री में नूडल्स और सॉस बनाने के दौरान रसायन का प्रयोग किया जा रहा है। जांच में ये भी पाया गया कि नूडल्स तैयार करने के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग व्यावसायिक कार्य हेतु किया जा रहा था। इस पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है।