शंखनाद INDIA/नई दिल्ली

महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर से भारत की शान को बढ़ाया है। महानायक को प्रतिष्ठित इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म आर्काइव अवाॅर्ड 2021 से सम्मानित किया गया है। यह अवाॅर्ड उन्हें फिल्म संरक्षण के काम को बढ़ावा देने के लिए मिला है। अमिताभ बच्चन इस अवॉर्ड को पाने वाले पहले भारतीय हैं। शुक्रवार को एक वर्जुअल सेरेमनी में इस अवाॅर्ड से बिग बी को सम्मानित किया गया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा-  FIAF अवाॅर्ड 2021 पाने पर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं आज समारोह में मुझे पुरस्कार देने के लिए मैं   FIAF ,मार्टिन स्काॅर्सेसी और स्कोंर्सेसी और क्रिस्टोफर नोलन का शुक्रिया अदा करता हूं। भारत की फिल्म विरासत को बचाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता अटल हैं। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन हमारी फिल्मों को बचाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन बनाने के अपने कोशिकों को जारी रखेगा।
सदी के महानायक ने सोशल मीडिया पर अवाॅर्ड सेरेमनी से अपनी कुछ फोटोज फैंस के साथ शेयर कर फेडरेशन ऑफ फिल्म आर्काबव अमेरिका फिल्म प्रोडयूसर डायरेक्टर मार्टिन स्काॅर्सेसी और फिल्म लेखक क्रिस्टोफर नोलन का आभार व्यक्त किया हैं।