शंखनाद INDIA/अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिले से इस वक्त सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है| यहां सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है| भाजपा ने महेश जीना को उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के रूप में चुना है| महेश जीना ने बीकॉम की पढ़ाई की है और वो एक व्यवसायी हैं। वो काफी लंबे वक्त से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रहे हैं। महेश जीना स्वर्गीय विधायक सुरेंद्र जीना के बड़े भाई है| सुरेंद्र जीना की उनके क्षेत्र में काफी अच्छी पकड़ थी|

स्वर्गीय सुरेंद्र जीना अपने कार्यकाल में विधायक पद पर रहते हुए सल्ट विधानसभा क्षेत्र में विकास के मामले में काफी कार्य करते थे जिसका फायदा अब सीधे तौर पर उनके बड़े भाई महेश जीना को मिलता दिखाई दे रहा है|  हालांकि अभी महेश जीना के नाम का औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है| आज बीजेपी उपचुनाव के लिए महेश जीना के नाम का औपचारिक ऐलान कर देगी| बता दें कि विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के कारण विधानसभा की सल्ट सीट रिक्त हो गई थी। अब इसके उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 17 अप्रैल को इस सीट पर उपचुनाव होगा।

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें