शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरोना वायरस से जंग जीत ली है। हाल ही में वह इस महामारी की चपेट में आ गए थे। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कोरोना से संक्रमित होने की जानकाारी देने के एक दिन बाद अस्पताल में एडमिट होने की खबर आई थी। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्द ठीक होकर घर लौटते की कामना कर रहे थे।  फैंस की ये दुआ जल्दी रंग लाई है। अभिनेता अक्षय कुमार वायरस को हारकर ठीक हो गये है।
अक्षय कुमार के ठीक होने की जानकारी, उनकी पत्नी अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अक्षय कुमार के ठीक होने के बारे में बताया है। ट्विंकल खन्ना ने अपने  इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक काटूर्न की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अक्षय कुमार की सेहत की जानकारी दी है। ट्विंकल खन्ना ने तस्वीर के पोस्ट में लिखा, कि सब ठीक है और उन्हें वापस देखकर अच्छा लग रहा है।


Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें