उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम अब उपनल कर्मचारियों की मौत पर डेढ़ लाख रूपए देगा। उपनल के 21वें स्थापना दिवस पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी आकस्मिक मृत्यु अनुग्रह राशि को बढ़ाने की घोषणा की। जिसके बाद उपनल कर्मचारियों ने मंत्री गणेश जोशी का धन्यवाद किया है।
उपनल कर्मचारी आकस्मिक मृत्यु अनुग्रह राशि बढ़ी
उपनल के 21वें स्थापना दिवस पर उपनल कर्मचारियों की आक्समिक मृत्यु पर मिलने वाली धनराशि को बढ़ा दिया गया है। अब कर्मचारियों की आकस्मिक मृत्यु पर आश्रितों को डेढ़ लाख रूपए मिलेंगे। पहले आश्रितों को एक लाख रूपए तात्कालिक सहायता राशि मिलती थी।
उपनल कर्मचारियों ने किया धन्यवाद
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से सोमवार को उनके कैंप कार्यालय में उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के संयोजक विनोद गोदियाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने उपनल कर्मचारियों की आकस्मिक मृत्यु पर दी जाने वाली तात्कालिक सहायता राशि को एक लाख से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपए करने के निर्णय पर सैनिक मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया।