शंखनाद INDIA/ चमोली : उत्तराखंड से एक ऐसी खबर सामने आ रही है…. जो कि सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है बता दे, उत्तराखंड में माउंट त्रिशूल का आरोहण करने गई नौसेना की टीम के 10 जवान लापता हो गए हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक चेकिंग के दौरान रास्ते में जबरदस्त हिमस्खलन हुआ। इस वजह से 10 जवान लापता हो गए। अब उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में एक टीम विवाह रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भेजी गई। जिसके बाद मिली जानकारी के मुताबिक 15 दिन पहले 7120 मीटर ऊंची त्रिशूल चोटी के आरोहण के लिए था शुक्रवार सुसुबह दल चोटी के समिट के लिए आगे बढ़ा। इसी दौरान हिमस्खलन हुआ है। जिसकी चपेट में पर्वतारोही आए हैं। उत्तरकाशी से हेली के जरिये निम की सर्च एंड रेस्क्यू टीम रवाना हुई है। हर खबर पर है शंखनाद न्यूज़ की नजर…….

इस संबंध में निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि, ये घटना शुक्रवार सुबह पांच बजे के करीब हुई है। जिसमें करीब 10 नौ सेना के पर्वतारोही हिमस्खलन की चपेट में आए हैं और मिसिंग चल रहे हैं। त्रिशूल चोटी की ऊंचाई 7,120 मीटर है। इस चोटी के आरोहण के लिए चमोली जनपद के जोशीमठ और घाट के लिए पर्वतारोही टीमें जाती हैं। वायु सेना के पर्वतारोहियों की टीम भी घाट होते हुए त्रिशूल के लिए गई थी। तीन चोटियों का समूह होने के कारण इसे त्रिशूल कहते हैं।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें