दिल्ली के सीएम ने आज किया Delhi Tourism App लॉच। अब राजधानी दिल्ली के सभी पर्यटन स्थल की जानकारी मोबाइल के ऐप पर उपलब्ध होंगी, जिसे सरकार के पर्यटन विभाग में विकसित किया है। ऐप से पर्यटक को सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज ऐप को लॉन्च किया।

दिल्ली के पर्यटकों के लिए यह बहुत खुशखरबरी की बात है। दिल्ली के पर्यटक की यात्रा के अनुभवों को इस ऐप के माध्यम से बदला भी जाएगा उन्हें एक क्लिक में सभी आवश्यक सेवाएं मिलेंगी। पर्यटन विभाग के अधिकारी के अनुसार मोबाइल ऐप में दिल्ली के पर्यटन स्थलों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध होगी और इसके अलावा उसका एक संक्षिप्त इतिहास भी उपलब्ध होगा।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि टूरिज्म दिवस पर इस एप को लांच किया गया है। दिल्ली एक ऐतिहासिक शहर है, अगर इसे समझना है तो उसे एक बार दिल्ली आना होगा। ये एप आप को उसमें मदद करेगा। एप बेहद यूजर फ्रेंडली है। अगर आप एप खोलकर बैठे हैं तो 5 किलोमीटर के दायरे में क्या है, इसकी भी जानकारी मिल जाएगी।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें