शंखनाद INDIA/देहरादून :

उपनल कर्मचारी संगठन ने शनिवार को सर्वप्रथम सभी वाहन चालक कर्मचारियों से विचार-विमर्श करके उपनल वाहन चालक इकाई का गठन किया गया। जिसमे उपनल कर्मचारी महासंघ के चेयरमैन विनोद गोदियाल के द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि उपनल वाहन चालक इकाई का एक गठन होना चाहिए। जिससे संगठन और भी ज्यादा मजबूत हो सके।हर खबर पर हैं शंखनाद न्यूज़ की नज़र ……

हुआ नियम अनुसार पदाधिकारियों का चयन …….

बता दे, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष वाहन चालक इकाई राकेश सिंह राणा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसपाल सिंह भंडारी, उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चंद्र सती, प्रदेश महामंत्री मुकेश रावत, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामपाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी बिजेंद्र विष्ट, प्रदेश संगठन मंत्री अनिल रावत, प्रदेश मंत्री राजकुमार गोसाई, और प्रदेश कार्यालय सचिव बल्ली सिंह चौहान का चुनाव किया गया। वही इस पर नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष वाहन चालक इकाई राकेश राणा का कहना हैं कि जैसे सभी नियमित कर्मचारियों को 13 महीने का भत्ते का लाभ दिया जाता है। दरअसल, वह लाभ उपनल कर्मचारियों को भी दिया जाना चाहिए। …. इसके अलावा प्रदेश महामंत्री वाहन चालक इकाई मुकेश रावत द्वारा स्पष्ट किया गया कि 56 तक आंदोलन में बैठकर उपनल कर्मचारियों ने बहुत अच्छा आंदोलन चलाया उसके बाद भी सरकार कर्मचारियों के लिए कुछ नहीं कर रही है अगर आगामी कैबिनेट में यह मामला नहीं आया तो वाहन चालक इकाई आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

वही इस बैठक में उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष को सागर जोशी, प्रदेश महामंत्री हेमंत सिंह रावत, प्रदेश चेयरमैन विनोद गोदियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश गोदियाल, राकेश राणा, मनोज रावत, विजेंद्र सिंह बिष्ट, राजकुमार गोसाई, जसपाल सिंह भंडारी, रामपाल नरेंद्र चौहान, रमेश चंद, सुरेंद्र सिंह पंवार, अनिल सिंह रावत, चंद्रप्रकाश, अजय नवीन रविंद्र सिंह पवार, अरुण कुमार, बलबीर सिंह चौहान, नवीन कुमार, मुकेश रावत, केसर सिंह चौहान, संदीप राठौर, लक्ष्मण सिंह, सुमन प्रसाद, प्रदीप कुमार, सुलेमान खान, अनिल कुमार, संजय आर्य, मुकेश राणा, शंकर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें