शंखनाद INDIA/ चमोली

भारत-तिब्बत (चीन) सीमा से लगे सुमना-2 में ग्लेशियर फटने से शनिवार तक 10 शव बरामद किए गए थे| सुमना हादसे में आज एक और शव बरामद किया गया है जिसके बाद यह संख्या मिलाकर 11 हो गई है| शुक्रवार दोपहर सुमना में बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के मजदूरों के कैंप के पास ग्लेशियर टूट गया था| यहां सड़क निर्माण का काम चल रहा था| सभी शवों को वायुसेना के दो विमानों से जोशीमठ लाया गया। जहां मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। यहां सेना की रेस्क्यू टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है| जानकारी के मुताबिक अभी भी इस हादसे में कई लोग लापता बताए जा रहे हैं| खोज अभियान में डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। हादसे में सात घायलों को ईलाज के लिए सेना अस्पताल जोशीमठ में भर्ती कराया गया है| वहीं, घायलों में से गंभीर एक को देहरादून के सेना अस्पताल भेजा गया है।

बता दें कि जोशीमठ के सुमना में बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के मजदूरों के कैंप के पास शुक्रवार दोपहर ग्लेशियर टूट गया था| यहां सड़क निर्माण का काम चल रहा था| इस दौरान बीआरओ के दो कैंप पूरी तरह तबाह हो गए। हादसे के बाद से ही वहां लापता लोगों की तलाश जारी है। सेना के अधिकारी और जवान वहां मौजूद है। हादसे में 384 मजदूर सुरक्षित बचाए गए हैं। मलारी-सुमना मोटर मार्ग को खोलने का कार्य बीआरओ के द्वारा जारी है। अभी तक घटना स्थल तक सड़क मार्ग को खोला नहीं गया है।

नीति घाटी में पिछले तीन दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही थी, जिससे घाटी में कई फीट बर्फ जमी है। बर्फ के कारण सेना के जवानों को सर्च अभियान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है| इस हादसे को लेकर सीएम तीरथ सिंह रावत ने भी घटनास्थल का हवाई निरीक्षण किया था| साथ ही पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने भी सीएम को हर संभव मदद का आश्वाशन दिया था|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें