शंखनाद INDIA/ देहरादून

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी कांग्रेस की तैयारियां जोरों पर हैं| वहीं इस बार इन दोनों पार्टी की एक और पार्टी से कड़ी टक्कर होगी| इस बार विधानसभा चुनाव में आप पार्टी भी अपनी किस्मत आजमाएगी| और इसके लिए खुद आप नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद  केजरीवाल जिम्मेदारी लेंगे| आप पार्टी का दावा है कि अब उत्तराखंड में बदलाव की शुरूवात होगी|

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आप ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है| अरविंद केजरीवाल 18 अप्रैल यानि कल राज्य की 70 विधानसभा क्षेत्रों से वर्चुअली जुड़ेंगे| कल राज्य में आप पार्टी की बेहद बड़ी वर्चुअल रैली होगी जिसे खुद सीएम अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे| अरविंद केजरीवाल दिल्ली से ही इस रैली को संबोधित करेंगे| रैली  में आप के सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे| सीएम केजरीवाल उत्तराखंड के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं|

कल होने वाली रैली को लेकर आप पार्टी की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई है| राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मुख्य चौराहों पर ‘उत्तराखंड बदलने वाला है’ पोस्टर पहले से ही लगा दिए हैं। सीएम केजरीवाल का उत्तराखंड की जनता के साथ यह पहला संबोधन होगा| अंदाजा लगाया जा रहा है कि केजरीवाल कल होने वाली इस रैली के संबोधन में उत्तराखंड की जनता के लिए कई बड़े ऐलान कर सकते हैं|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें