शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

उन्नाव जिला पंचायत चुनाव में रेप के दोषी पाए गये, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी का नाम बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची से हटा दिया है। 8 अप्रैल को उन्नाव जिला पंचायत के उम्मीदवारों की सूची को पार्टी ने जारी किया था। इस सूची में कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता को वॉर्ड नंबर 22 फतेहपुर चौरासी तृतीय से उम्मीदवार होने का ऐलान किया गया था। अब इस समय कुलदीप सेंगर अपनी उम्र कैद की सजा काट रहे हैं। अभी तक उनको टिकट मिलने पर वाद विवाद चल रहा था।

 संगठन की ओर से जारी की गई लिस्ट में कई चेहरे नए हैं। पार्टी ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर को फतेहपुर चौरासी चतुर्थ से प्रत्याशी बनाया था। इसके अलावा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अविनाश चंद्र उर्फ आनंद आवस्थी को सिकंदरपुर सरोसी प्रथम से प्रत्याशी बनाया गया है। नवाबगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह औरास द्वितीय से टिकट मिला है। आनंद अवस्थी पूर्व में उन्नाव सदर से विधानसभा सदस्य के लिए चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली थी। संगीता सिंह सेंगर बांगमरऊ उप चुनाव में भाजपा से टिकट मांग रही थी। हालांकि उन्हें टिकट नहीं मिला था।



 

 

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें