शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

भारत में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है| देश में सख्ती के बावजूद कोरोना संक्रमण के मामले थम नहीं रहे हैं| पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के  62 हजार से ज्यादा कोरोना केस आए हैं| ये इस साल सबसे ज्यादा संख्या भी है| स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक  पिछले 24 घंटों में 62,714 हजार नए कोरोना केस आए और 312 लोगों की कोरोना से मौत भी हई है| हालांकि 28,739 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं| इससे पहले शुक्रवार को 62,258 कोरोना केस दर्ज किए गए थे|

देश में कोरोना का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है|  महाराष्ट्र में कोविड-19 से 166 लोगों की मौत होने की शनिवार को पुष्टि हुई, जो पिछले साल 23 अक्टूबर के बाद से सबसे ज्यादा संख्या है| इसके अलावा संक्रमण के 35,726 नए मामले भी सामने आए| मुंबई में कोविड-19 के 6,130 नए मामले सामने आए, जो महामारी शुरू होने के बाद से शहर में किसी एक दिन में सामने आए मामलों की सर्वाधिक संख्या है| मुंबई में कोविड के और 12 मरीजों की मौत होने से कुल मृतक संख्या बढ़ कर 11,645 पहुंच गई|

महाराष्ट्र के अलावा कर्नाटक, छत्तीसगढ़, पंजाब और गुजरात में भी कोरोना ने अपना कहर बरपा रखा है| यहां भी कोरोना के सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं| कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए राज्य सरकारों की तरफ से कई तरह की पाबंदिया लगाई गई है लेकिन बावजूद इसके कोरोना के मरीजों के आंकड़ों में कोई कमी नहीं आ रहा है जिससे सरकार की परेशानी भी लगातार बढ़ रही है| हालांकि इस बीच देश में कोविशील्ड वैक्सीनेशन का अभियान भी लगातार जारी है|देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी| 27 मार्च तक देशभर में 6 करोड़ 2 लाख 69 हजार 782 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं| बीते दिन 21 लाख 54 हजार 170 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था|