शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

देश में कोरोना महामारी से अभी निजात नहीं मिल पाई है| लगातार देश में कोरेना के केस बढ़ते जा रहे है| कोरोना का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिला है जिसके चलते महाराष्ट्र सरकार ने एक बार फिर से लॉकडाउन का ऐलान किया है| महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए नागपुर में पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है|  जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में इस साल एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा 13 हजार 659 नए मामले सामने आए हैं|

नागपुर में 15 से 31 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा| इस दौरान किसी को भी बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी साथ ही सिर्फ जरूरी सामानों की दुकान को खुला रखा जाएगा|

नागपुर में  पिछले जदिन कोरोना के 1 हजार 513 नए केस दर्ज किए गए हैं| नागपुर में अबतक कोरोना के 2 लाख 43 हजार 726 मामले सामने आ चुके हैं|  इनमें से 4 हजार 877 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है|