शंखनाद INDIA/ 

हरियाणा सरकार को आज विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पडे़गा। लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दावा किया है, कि विपक्ष सरकार के खिलाफ जो अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है। वह सदन में गिर जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा भारतीय जनता पार्टी जेजेपी सरकार में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। वे पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि अविश्वास प्रस्ताव गिर जाएगा।
हरियाण विधानसभा में कुल 90 सीटें है। और फिलहाल 88 विधायक हैं। क्योकि इंडियन नेशनल लोकदल के एकमात्र विधायक त्यागपत्र दे चुके है। जबकि एक विधायक को अदालत में दोषी पाया गया है। और उनकी भी सदस्यता रद्द हो चुकी है।  90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में बीजेपी के 40 विधायक और जननायक जनता पार्टी 10 के विधायक हैं। दोनों पार्टियों को मिलाकर ही बहुमत का आंकड़ा 46 के पार हो जाता है। इसके अलावा पांच निर्दलीय विधायक भी सरकार को समर्थन दे रहे हैं। मौजूदा स्थिति देखते हुए सरकार को कोई खतरा नहीं लग रहा है। क्योंकि सदन में बहुमत प्राप्त करने के लिए 45 विधायकों की जरूरत है।  भारतीय जनता पार्टी और जेजेपी ने अपने विधायकों को व्हिप जारी कर दिया है।