शंखनाद INDIA/ रोशन थपलियाल/नई टिहरी

कांग्रेस के टिहरी जिले के प्रभारी गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और सह प्रभारी अतोल रावत की मौजूदगी में सभी विधानसभा प्रभारियों सहित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की अहम बैठक मिलन केंद्र में हुई। बैठक में सभी ने 2022 में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कांग्रेसियों से बुथ लेबल तक कांग्रेस को मजबूत करने के साथ ही भाजपा की विफलताओं को जनता के सामने लाने की अपील की गई। बैठक में सभी विधानसभाओं के प्रभारियों के साथ गहन मंथन कर ठोस चुवानी रणनीती बनाने पर जोर दिया गया।
महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अपिर्तत करने के बाद मिलन केंद्र में आयोजित बैठक में बोलते हुये टिहरी जिले के प्रभारी पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण ने कहा कि भाजपा आज अन्नदाताओं के साथ धोखा कर रही है। प्रदेश में जीरो टालरेंस के नाम पर भ्रष्टाचार को दबाने का काम किया जा रहा है। खुद मुख्यमंत्री भी भ्रष्टाचार की चपेट में हैं। मेनका गांधी ने प्रदेश सरकार के जीरो टालरेंस के छलावे को उजागर किया है। प्रदेश में कांग्रेस 2022 मिशन को लेकर बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने के साथ ही भाजपा की चार साल विफलताओं को जनता के सामने लाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनता और युवाओं को भ्रमाने का काम कर रही है। बेरोजगारी व पलायन को लेकर सरकार के पास कोई प्लान नहीं है। जिसका परिणाम है कि आज उत्तराखंड में बेरोजगार है। उन्होंने की बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा कर भर्तियों में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जिसका उदाहरण फोरेस्ट गार्ड परीक्षा है। प्रदेश के लोग सड़क, बिजली, पानी, शिक्ष और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तरस रहे हैं। सह प्रभारी बड़काट नपा के पूर्व अध्यक्ष अतोल रावत ने कहा कि कांग्रेस की कार्यकाल की विकास योजनाओं को ठप्प कर अपने शिलापट लगाकर भाजपा मात्र श्रेय लेने का काम कर रही है। पूर्व सीएम स्व नारायण दत्त तिवारी व हरीश रावत के कार्यकाल के विकास कामें के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस जनाक्रोश रैलियां निकालकर भाजपा के चट्ठा पब्लिक के सामने लायेगी। अतोल ने कहा कि भाजपा का भ्रम ज्यादा दिन नहीं चलने वाला। प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी व जोत सिंह विष्ट ने कहा की आने वाला चुनाव कांग्रेस को बहुमत दिलायेगा। जनता भाजपा के भ्रमजाल से निकलने का काम करेगी।