घोटाला GHOTALA

उत्तराखंड में एक बार फिर से घोटाला सामने आया है। प्रदेश के सरकारी विभागों में बड़ा घोटाला सामने आया है। जिसमें यूपी राजकीय निर्माण निगम द्वारा कराए गए कार्यों में 130 करोड़ रुपए की गड़बड़ी पाई गई है। 130 करोड़ रूपए का ये घोटाला साल 2018 से पहले के कार्यों से जुड़ा है। इस मामले की विभागीय जांच कराई गई। जिसमें भी आरोपों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद मामले में पुलिस ने देहरादून में निगम के पांच पूर्व अधिकारियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। इन अधिकारियों के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

ऐसे हुआ घोटाले का खुलासा

130 करोड़ रूपए के इस घोटाले का खुलासे के बारे में जानकारी देते हुए देहरादून के एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, निगम के अपर परियोजना प्रबंधक (इकाई-1) सुनील मलिक ने नेहरू कॉलोनी थाने में गबन के मामले में तहरीर दी। मलिक ने बताया कि ये गबन करीब सात साल पहले हुआ था।

उत्तराखंड के सरकारी विभागों में यूपी राजकीय निर्माण निगम से कराए गए कार्यों में 130 करोड़ रुपए की गड़बड़ी सामने आई। वर्ष 2018 से पूर्व के इन मामलों की विभागीय जांच में आरोपों की पुष्टि हुई। जब ये मामला पहली बार सामने आया तो विभागीय जांच की गई। जिसमें 130 करोड़ रुपए के गबन के साथ-साथ कई अनियमितताएं भी पाई गईं।

मामले में दर्ज किए गए छह मुकदमे

इस मामले में तहरीर पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छह अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। इन मुकदमों में निगम के पांच पूर्व अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है। ये सभी अधिकारी अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। लेकिन उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

You missed