शंखनाद INDIA/ नवीन सती के साथ अमित चौधरी/ हल्द्वानी -: मिशन 2022 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने आज स्वराज आश्रम में बैठक की। बैठक में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य सहित जिले और महानगर के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान कांग्रेस के संगठन की मजबूती और सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई इसके अलावा आगामी चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड में एक्टिव करने के लिए भी नेताओं ने अपने सुझाव दिए।

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के आगमन के बाद प्रदेश संगठन को मासिक बैठक कराए जाने का निर्देश दिया गया है इसी के लिहाज से कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर अब मासिक बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति और इस सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाने के लिए रणनीति बना रही है जिससे कि 2022 का मिशन फतेह किया जा सके।