शंखनाद INDIA/ उत्तराखंड-: चौखुटिया ,महिला शक्ति संस्था उत्तराखंड के तत्वधान में चौखुटिया के न्याय पंचायत आदि ग्राम फुलोरिया क्षेत्र में महिला शक्ति संस्था की ओर से ग्राम प्रधान कमला फुलोरिया की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। संस्था के ब्लॉक अध्यक्ष नंदकिशोर युवा ब्लॉक अध्यक्ष रोहित, चंद्रप्रकाश फुलोरिया के द्वारा संचालन किया गया।

जिसमें क्षेत्र की सभी विधवाओ को महत्वपूर्ण सुविधाएं देने पर चर्चा हुई ।बैठक में मुख्य रूप से विधवाओ को  बिजली /पानी बिल का भुगतान छोटे बच्चे के 22 वर्ष तक पढ़ाई खर्च उठाया जाएगा।साथ ही विधवाओ को बस ट्रेन के लिए पास दिया जाएगा। साथ ही यह भी तय हुआ की जो महिला किरए को मकान मे रहती है
मकान बनवा कर दिया जाएगा।

साथ-साथ प्रत्येक ग्राम सभा से एक महिला एक पुरुष दो विलेज लेवल कार्यकर्ताओं का चयन होना है,जिसके संबंध में सभी महत्वपूर्ण योजना को जन जन तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां ब्लॉक अध्यक्ष के द्वारा विस्तार से सभी लाभार्थियों को दी , इस मौके पर नंदन सिंह, विनोद फुलोरिया पूर्व प्रधान, लीला बिष्ट ,लीला फुलोरिया ,पूरन चंद्र आदि उपस्थित रहे।