Chandrayaan 3 : इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार वह घड़ी आ गई है, जब कुछ ही घंटों बाद चंद्रयान-3 चांद की ओर उड़ान भर देगा। भारत के लिए यह ऐतिहासिक पल होगा, जब चंद्रयान-3 इतिहास रचने के लिए चांद पर जाएगा। इसरो की ओर से जानकारी दी गई है कि चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा।

dehradun:प्रेमचंद अग्रवाल का जर्मनी दौरे पर विपक्ष से लेकर शोसल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही

Chandrayaan 3 : मिशन पर टिकी दुनिया की निगाहें

भारत के चंद्रयान-3 मिशन पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई है। इसरो के वैज्ञानिकों को पूरी उम्मीद है कि चंद्रयान-3 को इस बार पूरी सफलता मिलेगी। चंद्रयान-3 मिशन को सफलता मिल जाती है तो अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद भारत चौथा देश बन जाएगा, जिसने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की महारत हासिल की है। ‘चंद्रयान-3’ के प्रक्षेपण के लिए गुरुवार को ही 25.30 घंटे की उलटी गिनती शुरू हो गई है और वो पल जल्द ही आने वाला है, जब चंद्रयान-3 चांद की ओर रुख करेगा। Also Read : Top Ten News : उत्तराखंड की 10 बड़ी खबरें,एक नजर में… Uttarakhand Weather: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें