पिथौरागढ़: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश लोगों की जानें ले रही है। कहीं पुल टूट रहा है तो कहीं भूस्खलन होने की खबरें सामने आ रहे हैं बीते दिन की ही बात है की पिथौरागढ़ से सटे नेपाल के एक गांव में भूस्खलन हो गया।

बता दें यहां चट्टान एक घर के ऊपर जा गिरी। मलबे में दबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मलबे में दबी एक बुजुर्ग महिला को किसी तरह से बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया है। आपको बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार हादसा पिथौरागढ़ से सटे पड़ोसी देश नेपाल के अछाम जिले के तुर्माखांद भूल गांव में हुआ। जहां पहाड़ी खिसक कर एक मकान पर जा गिरी।

किसे पता था की हंसता खेलता परिवार मातम में बदल जाएगा। घटना रविवार की रात एक बजे की बताई जा रही है बता दें कि जिले के तुर्माखांद भूल गांव में भारी भूस्खलन हुआ। इस दौरान चट्टान का मलबा अमर बिष्ट के मकान पर गिरा। मलबे में दब कर अमर बिष्ट के भाई वीरेंद्र बिष्ट, वीरेन्द्र बिष्ट की पत्नी हरिकला बिष्ट उम्र 45 वर्ष , और वीरेन्द्र बिष्ट के बेटे संविधान बिष्ट की दुखद मौत हो गई। यानी एक ही परिवार में मां-पिता और बेटे की मृत्यु हो गई।

परिवार के एक साथ तीन लोगों समेत सात पशुओं की गई जानें-

हादसे में एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल है। इस घटना में गौशाला में बंधे 7 पशुओं की भी मौत हुई है। हादसे में मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। बचाव दलों ने बताया कि अमर बिष्ट की मां नैना बिष्ट 65 वर्ष मलबे में दबी थी। सूचना मिलते ही बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया था। बचाव दल ने नैना बिष्ट को मलबे से जिंदा निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि हादसे वाले दिन अमर बिष्ट किसी काम से गांव से बाहर गए हुए थे, जिसके चलते उसकी जान बच गई। इस दुखद हादसे के बाद गांव वाले सदमे में हैं।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें