राजधानी देहरादून से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है जहां जहां आईपीएस अशोक कुमार की माता का निधन हो गया है। बता दें की आईपीएस अशोक कुमार की माता  काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। मगर बीते दिन आईपीएस अशोक कुमार की मां की तबीयत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी उन्हें थाना क्षेत्र के कैंट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों की लाख कोशिश के बाद भी उनकी जान नही बचा पाए।

आपको बता दें कि अचानक इस तरह शोक की लहर है जैसे ही उनकी मौत की खबर सुन उनके अंतिम दर्शन के लिए परिचित और रिश्तेदार सभी अस्पताल पहुंचने लगे हैं आपको बता दें कि प्रदेश के पुलिस महानिदेशक आईपीएस अशोक कुमार अपनी पुस्तक ‘खाकी में इंसान’ के शीर्षक को चरितार्थ करते हैं। सरल स्वभाव और मृदुभाषी अशोक कुमार अलग कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। वो पुलिस के कठोर चरित्र से निकलकर हर किसी की मदद करते रहे हैं।

अपने सेवाकाल में उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण कार्य भी किए। वर्ष 2001 में दक्षिण पूर्व यूरोप के कोसोवो में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें यूएन मिशन पदक मिला था। वर्ष 2006 में दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति द्वारा पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। आईपीएस अशोक कुमार की माता सावित्री देवी हमेशा उनका संबल बनी रहीं और उन्हें मानवता की राह में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहीं।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें