भाजपा नेता के रिजॉर्ट में चल रहा था वेश्यालय, पुलिस की रेड में 6 बच्चे बरामद; 73 गिरफ्तार

मेघालय के वेस्ट गारो हिल जिले में पुलिस ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन मारक के रिजॉर्ट में छापेमारी करते हुए वेश्यालय का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि इस रिसॉर्ट में अनैतिक कार्य संचालित हो रहे थे। पुलिस टीम ने इस रेड में 6 बच्चों को रिकवर किया और 73 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बर्नार्ड एन मारक फरार है।

73 लोगों को गिरफ्तार किया है

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मेघालय के वेस्ट गारो हिल जिले में पुलिस ने सूचना के आधार पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन मारक के स्वामित्व वाले एक रिजॉर्ट में छापेमारी की। जिसमें 6 बच्चों को बंद कमरे से बरामद किया गया। बच्चों की हालत दयनीय लग रही थी। बरामद बच्चों में 4 लड़के और 2 लड़कियां शामिल थीं। पुलिस ने बच्चों से पूछताछ और रिसॉर्ट में मिले सबूतों के आधार पर पुष्टि की कि वहां वेश्यालय संचालित किया जा रहा था। इस प्रकरण में पुलिस अब तक 73 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

शराब की 400 बोतल, 500 कंडोम मिले—
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रिजॉर्ट में छापे के दौरान पुलिस टीम को शराब की 400 बोतलें और 500 अनप्रयुक्त कंडोम मिले।

रिसॉर्ट का मालिक बर्नार्ड एन मारक गारो हिल स्वायत्त जिला परिषद का एक निर्वाचित सदस्य है। इसके अलावा प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भी है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। उधर, भाजपा की मेघालय इकाई ने चुप्पी साध रखी है और अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें