कांग्रेस से आज की सबसे बड़ी खबर है। जानकारी मिली है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अचानक से तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें रविवार को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है, कि कुछ दिन पहले ही सोनिया गांधी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कर यह जानकारी दी थी।सुरजेवाला अपने ट्वीट में लिखा, कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज कोविड-19 समस्याओं के कारण गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उनकी हालत अब पहले से स्थिर है। और उन्हें निगरानी के लिए अस्पताल में रखा जाएगा। हम सभी कांग्रेसी पुरुषों व महिलाओं के साथ साथ सभी शुभचिंतकों को उनकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हैं।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें