Weather

Weather : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड से राहत मिलने लगी है। दिन में तेज धूप से कंपकंपी खत्म हो गई है। हालांकि अभी भी सुबह और शाम को ठंड महसूस की जा सकती है। इसी बीच आने वाले दिनों में उत्तर और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वही इसके साथ ही मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले तीन दिनों तक सुबह और शाम को हल्का कोहरा छाया रह सकता हैं, और दिन में मौसम साफ रहेगा।

Weather : हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश की संभावना

वही राजधानी से सटे नोएडा में आज को अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तो वही गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां भी मौसम साफ रहने वाला है।

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी, जिससे कई दिनों से कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे लोगों को राहत मिलेगी। लेह में कड़ाके की ठंड जारी है।

Weather

Weather : तापमान माइनस 12 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है

मौसम विभाग के मुताबिक आज का न्यूनतम तापमान माइनस 12 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। यूपी की राजधानी लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उधर, बिहार के पटना में ठंड काफी कम हो गई है। पटना का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और कड़ाके की धूप निकलेगी।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand News:मतदान के बाद नेता रिलैक्स…

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें