शंखनाद INDIA/ लालकुआ : कुमाऊं के लालकुआ से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। बिन्दुखत्ता के खुरियखत्ता गांव में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में सुंदर सिंह कोरंगा के आवास पर 12 से अधिक लोंगो ने भाजपा से कांग्रेस में सदस्यता ग्रहण की। विक्की थापा, गंगा देवी, मंजू कोरंगा, देवेंद्र कोरंगा, नंदन सिंह कोरंगा, गंगा सिंह धनिक, गौरा देवी, उमा देवी, तारा सिंह दानू, ममता कोरंगा, हुकुम सिंह, ललित कोरंगा, हेमा कोरंगा, लक्ष्मी साही, तुलसी दत्त द्विवेदी, नारायण सिंह सनौला मोहन सिंह कार्की आदि लोगो ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आगे पढ़े

बता दे, पार्टी में शामिल लोगों का कहना है कि भाजपा शासन में विकास कार्य ठप्प हो गये है। बेरोजगारी के कारण रोजगार के अभाव में युवा परेशान हैं महंगाई की मार से आम जनता त्रस्त है, जिसके कारण भारी संख्या में लोगों के द्वारा कांग्रेस के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की जा रही है। उक्त लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर पूर्व कैप्टन प्रेम सिंह कोरंगा, पंकज दुर्गापाल, दीवान सिंह कार्की, गौरव सिंह, बलवंत सिंह, मोहन कुड़ाई, ललित मेहता आदि उपस्थित रहे।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें