शंखनाद_INDIA/कुल्लू: कुल्लू के बाशिंग में पर्यटक महिलाओं से भरी राफ्ट पलट गई है जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई है जबकि चार महिलाएं घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है सभी महिलाएं मुंबई की थी और यहां घूमने के लिए आई है। मृतक महिलाओं में सकेश पत्नी रणवीर निवासी इंदौर, रुकैया पत्नी दाहोद, कौटन ग्रीन 40003 महाराष्ट्र शामिल है। जबकि घायल पर्यटक महिलाओं में मरियम पत्नी जैनुद्दीन इंदौर, नफीसा पत्नी फिरोज इंदौर, शरीदा पत्नी कुतबदीन तुरला इंदौर, तसनीम पत्नी खेरीवाला निवासी कौटनग्रीन 40003 महाराष्ट्र शामिल हैं जिनका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है।

बताया जा रहा की घायल महिलाओं में से तीन महिलाओं की हालत सामान्य बताई जा रही है वहीं एक महिला की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। महाराष्ट्र और इंदौर की महिलाएं बबेली से राफ्ट में सवार होकर ब्यास नदी का आनंद ले रही थी लेकिन एकाएक बाशिंग के पास उनकी राफ्ट पलट गई और महिलाएं पानी में बह गई। उसके बाद रेस्क्यू दल ने महिलाओं को पानी से बाहर निकाला, परंतु इस दौरान दो महिलाओं की हालत गंभीर थी जिन्होंने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें