शंखनाद INDIA / देहरादून : उत्तराखंड के झांझरा इलाके से दिल को दहला देनी वाली खबर सामने आ रही हैं। जिसमे एक नाबालिक लड़की को पढ़ाने के बहाने आरोपी ने उस छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। जिसके बाद लड़की एकदम डर गयी और घबराते हुए उसने यह सारी बात अपने पापा को बताई हैं, पुलिस के अनुसार आरोपी ने परिचित के घर जाकर उनकी लड़की से छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।प्रेमनगर थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि पीड़ित परिवार झाझरा इलाके में रहता है। पूरी घटना को विस्तार के साथ बताते हैं ..

बता दे, प्रधानाचार्य शिव कुमार तोमर 15 वर्षीय किशोरी के पिता को जानता था और समय-समय पर पढ़ाई में मदद भी करता रहा। लेकिन आरोप है कि बुधवार देर शाम वह किशोरी के घर तब पहुंचा, जब वह अकेली थी। इसके बाद वह किशोरी को छत पर ले गया और छेड़छाड़ शुरू कर की। बाद में किशोरी नीचे आई और पिता को इसकी जानकारी दी। उसने कहा कि टीचर ने छेड़छाड़ करते हुए उसे गलत तरीके से छुआ, यह कहकर वह रोने लगी। इसके बाद पिता ने आरोपी के खिलाफ देर रात प्रेमनगर थाने में तहरीर दे दी। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें