नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश rape

पंजाब से 74 साल के बुजुर्ग ने नौ साल की नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश की। इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। बच्ची के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि ये आरोपी ने स्कूल के खेल मैदान के पास बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की।

74 साल के बुजुर्ग ने नाबालिग से की दुष्कर्म की कोशिश

पंजाब के बरनाला में 74 साल के बुजुर्ग ने 9 साल की नाबालिग बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। मिली जानकारी के मुताबिक बरनाला जिले के एक गांव में 74 वर्षीय बुजुर्ग ने 9 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी पीड़ित बच्ची को प्राइमरी स्कूल के खेल के मैदान के किनारे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। हालांकि बच्ची के वहां से भाग जाने के कारण बच्ची बच गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बच्ची के घर पहुंचने पर अपने परिजनों को इसकी जानकारी देने पर मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़ित बच्ची के परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है और गिरप्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है। अब मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल में खेल मैदान के पास बच्ची को ले गया था आरोपी

इस मामले में थानेदार लखवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल परिसर में 74 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की। आरोपी  मासूम बच्ची को स्कूल के ही खेल के ग्राउंड के किनारे ले गया। जहां उसने मामसून के साथ गलत काम करने की कोशिश की। वहां से भागने के कारण बच्ची बच गई। बच्ची ने इस घटना के बाद माता-पिता को सारी बात बताई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।