देहरादून, शंखनाद INDIA/

सीएम धामी ने अपनी टीम में 6 नए चेहरों को एंट्री दी हैं। जी हां, जिससे यह पता चल रहा हैं कि चुनावी बोल-बाला बड़े ही जोरो-शोरो में हैं। वही विधानसभा चुनाव की तेयारिया भी लग रहा हैं की अपने चार्म पर होने के बावजूद बीजेपी सर्कार ने भी अपनी कमर कस ली हैं। वहीं अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की टीम में 6 नए चेहरों को शामिल किया गया है। चलिए शंखनाद न्यूज़ आपको बताता हैं कि इसमें कितने फेस को नई एंट्री मिली हैं …..

पूरन चंद नैलवाल सीएम पुष्कर सिंह धामी के चीफ पीआरओ बनाए गए हैं, वो दिल्ली के रहने वाले हैं। वहीं, उत्तरकाशी के किशोर चंद भट्ट को पीआरओ के पद पर नियुक्ति मिली है। ऊधमसिंहनगर के रहने वाले रविंद्र सिंह को कॉर्डिनेटर (सामाजिक न्याय) बनाया गया है। इसी तरह चमोली के दलबीर सिंह को कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। ऊधमसिंहनगर के आनंद मोहन रतूड़ी कॉर्डिनेटर (स्वास्थ्य) बनाए गए हैं। जबकि ऊधमसिंहनगर के राजू सिंह को मीडिया कॉर्डिनेटर बनाया गया है। इस संबंध में प्रभारी सचिव (सामान्य प्रशासन) विनोद कुमार सुमन ने आदेश जारी कर दिए हैं। ये नियुक्तियां 28 फरवरी 2022 तक के लिए की गई हैं। इन नियुक्तियों में कार्मिक-वित्त की अनुमति और मुख्यमंत्री के अनुमोदन भी लिए गए हैं। सीएम के निर्देश पर या फिर उनके कार्यकाल से पहले भी नियुक्त किए गए लोगों को उनके पद से हटाया जा सकता है। उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को अब सिर्फ 6 महीने बचे हैं। चुनाव से पहले धामी सरकार ब्यूरोक्रेसी के स्तर पर बड़े बदलाव कर रही है। पिछले दिनों कई आईएएस-पीसीएस और पुलिस अधिकारियों का तबादला कर उनकी जिम्मेदारी बदली गई। अब सीएम की टीम में 6 नए चेहरों को एंट्री मिली है। बने रहे हमेशा शंखनाद न्यूज़ के साथ ….

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें